हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शाखा तंबौर के विद्यार्थियों ने उपजिलाधिकारी राम दरश राम को ज्ञापन सौंप कर ओवर लोड वाहनों व गड्ढे युक्त सड़क मरम्मत की मांग की है। स्थानीय तहसील के परगना तंबौर के विद्यार्थियों ने आज तहसील आकर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी राम दरश राम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में माँग की गयी है कि क्षेत्र में कस्बा तंबौर ही शिक्षा का केंद्र है। यहाँ क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने आना पड़ता है। छतांगुर तंबौर मार्ग पर अप्रशिक्षित ट्रैक्टर चालकों द्वारा ओवर लोड ट्रालियों को निकाला जाता है जिसमें कई लोगों को चोटें आ चुकी हैं। इस सम्बंध में कई बार शिकायतें भी की गयीं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। चोटहिल होने वालों में आदर्श नाग व विशुन कुमार हैं। विद्यार्थियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाये। ज्ञापन देने वालों में सत्यम अवस्थी, हर्षित सिंह, संजय पीरवाल, अभिषेक शुक्ला, देवा नन्द अवस्थी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन लेकर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है और कड़ी मेहनत कर पढ़ाई करने की सलाह भी दी है।
