अमानगंज के हृदय स्थल गांधी चौक में कीचड़ से सन जाती है जनता, क्यों दल दल में तब्दील हो जाता है गांधी चौराहा? | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

अमानगंज के हृदय स्थल गांधी चौक में कीचड़ से सन जाती है जनता, क्यों दल दल में तब्दील हो जाता है गांधी चौराहा? | New India Times

नगर अमानगंज के हृदय स्थल कहे जाने वाले गांधी चौक तक पहुंच मार्ग चतुर्वेदी मोहल्ला रोड की तो दुर्दशा का शिकार तो है ही लेकिन लेकिन जरा गौर फरमाएं कि गांधी चौक कहे जाने वाली अमानगंज की इस हृदय स्थली में इसी स्वतन्त्रता दिवस में आन बान शान से देश का तिरंगा लहराया भी था लेकिन नगर की प्रशासनिक अदूरदर्शिता औऱ अव्यवस्थिता के मकड़ जाल ने गांधी जी तक को नहीं छोड़ा क्योकि जनाब जितना ज्यादा मकड़ जाल उतनी तगड़ी इनकम।

अमानगंज के हृदय स्थल गांधी चौक में कीचड़ से सन जाती है जनता, क्यों दल दल में तब्दील हो जाता है गांधी चौराहा? | New India Times

जी हां इसी ह्रदय स्थल जिसका नाम गाँधी चौक है लेकिन नगरीय प्रशाशन कि उपेक्षा के चलते देश के राष्ट्र पिता की स्टेच्यू प्रतिमा को अतिक्रमण का शिकार होना पड़ रहा है। यह ही नहीं जिस ध्वज स्थल पर देश का ध्वज फहराया जाता है उसी पर चाय की दुकान सज गयी है। जरा याद किया जाए तो रिमझिम फुहारों के बीच इसी ह्रदय स्थल पर इसी स्वतन्त्रता दिवस पर तिरंगा लहराया गया था साथ ही गुनोर रोड से सीधी होती हुई सड़क नगर अमानगंज के गांधी चौक हृदय स्थल तक पहुचती है लेकिन गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे जो भी हो पर ये सत्य है कि इस हृदय स्थल तक पैदल चलने वाली जनता जनार्दन कीचड़ में सन जाती है साथ ही इस सड़क पर बने गड्ढों की वजह से आवाजाही करने वाले वाहनों से उछलता कीचड़ जो किसको दागदार कर दे कोई ठिकाना नहीं।

अमानगंज के हृदय स्थल गांधी चौक में कीचड़ से सन जाती है जनता, क्यों दल दल में तब्दील हो जाता है गांधी चौराहा? | New India Times

इस मार्ग में सब्जी बेचने बालों की दुकान लगने से भी यह मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। आखिरकर क्यों सब्जी मंडी की सौगात नहीं दे पा रहा है नगर परिषद अमानगंज? आये दिन इस मार्ग में सने कीचड़ से जाम की स्थिति भी निर्मित होती लेकिन बावजूद इसके जनप्रतिनिधि और मान्यवर विषय सम्बंधित अधिकारी क्यों उदासीन हैं?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version