अलिराजपुर जिले के आम्बुआ और खट्टाली में बनेगा 1 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन | New India Times

रहीम शेरानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:अलिराजपुर जिले के आम्बुआ और खट्टाली में बनेगा 1 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन | New India Times

अलिराजपुर जिले के आम्बुआ में शासन -प्रशासन शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति निरंतर अच्छी सेवा प्रदान कर रहा है,
इसी तारतम्य में जिले में दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण स्वीकृत किये गये हैं, एक आम्बुआ मे दुसरा ग्राम खट्टाली मे जिसको लेकर क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।जानकारी मे सी एम एच ओ प्रकाश ढोके एवं आंबुआ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर जयदीप जमीदार ने बताया कि आंबुआ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहीत अन्य भवन बहुत पुराना हो गया है जिसमें बार-बार मरम्मत की आवश्यकता पड़ती थी, इस समस्याओ के निराकरण हेतु हमने विभागीय स्तर से लगातार मांग की थी। इस समस्या पर शासन-प्रशासन द्वारा अमल मे लाकर इसकी स्वीकृति भी दे दी गई है जो जल्द ही एक करोड़ 30 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण किया जाएगा जिससे मरीजो को अच्छी सुविधा मिल सकेगी ।

4 सितम्बर 2014 को भी मिली थी एक शौगात

झाबुआ-रतलाम के पुर्व सॉसद स्व.दिलीपसिह भूरिया एवं जोबट पुर्व विधायक माधौसिह डावर ने आम्बुआ मे एक सर्वसुविधा युक्त हॉल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आम्बुआ के लिये भुमि पुजन किया था।
उस वक्त डॉक्टर हितेष मसीह आम्बुआ में बतौर बीएमओ पद पर पदस्थ थे एवं उस भवन का उदघाटन तत्कालिन भाजपा सरकार के निगम अध्यक्ष रहे सुरेश आर्य ,अलीराजपुर के पुर्व विधायक नागरसिह चौहान, जोबट के पुर्व विधायक माधौसिह डावर ने किया था ।
उक्त भवन बनने के बाद से ही उस भवन का उपयोग डिलेवरी वार्ड के रुप मे किया जा रहा है ।

पी.एम. कक्ष भी बनेगा

बीएमओ जमींदार ने बताया कि आम्बुआ सहीत आसपास के क्षेत्रों मे घटित दुर्घटना मे जिसकी मौत हो जाती है मृत के शव को पोस्टमार्टम (पी एम) के लिये जिला मुख्यालय पर ले जाना पड़ता है।
जब उक्त नया पी.एम. कक्ष आम्बुआ मे ही बनने से पोस्टमार्टम यही पर किया जावेगा जिससे दुखी परिवारो को जिला मुख्यालय तक जाना नही पड़ेगा।
इस बात को लेकर आंबुआ वासियों सहीत ग्रामीण अंचल के लोगो ने शासन -प्रशासन का आभार व्यक्त किया ।

हाउसिंग बोर्ड के इंजीनियर रवि कनेल ने बताया कि उक्त भवन निर्माण पूर्व में पीआईयू को दिया गया था जिसे शासन द्वारा परिवर्तित कर अब निर्माण एजेंसी हाउसिंग बोर्ड निर्माण मध्य प्रदेश को बनाया गया है ।कनेल ने बताया कि उक्त भवन के लिये भुमि का चयन कर लिया गया है। जल्द ही हाऊसींग बोर्ड के द्वारा काम प्रारंभ हो जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version