यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस ने समाजसेवी विनोद दीक्षित जी को किया सम्मानित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस ने समाजसेवी विनोद दीक्षित जी को किया सम्मानित | New India Times

देश की दूसरी सबसे बड़ी सरकारी इंश्योरेंस कंपनी यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के मंडलीय कार्यालय मथुरा ने होटल हीरा क्रिस्टलइन डैंपियर नगर मथुरा में बीमा सलाहकार सम्मान व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया। समारोह की अध्यक्षता मंडल प्रबंधक राजीव गोयल ने की और कार्यक्रम का संचालन शाखा प्रबंधक बीके अग्रवाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ क्षेत्रीय मुख्य प्रबंधक रमेश अय्यर, उप क्षेत्रीय प्रबंधक पीके मिश्रा, बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर श्रीमती कमला चौधरी संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में 64 बीमा सलाहकारों को सम्मानित किया गया जिसमें सबसे कम समय में उत्कृष्ट सेवा के साथ व्यापार में कीर्तिमान बनाने पर दीक्षित इंश्योरेंस सर्विस के प्रबंधक विनोद दीक्षित को सबसे कम समय में 8 स्टार रेटिंग के लिए सम्मानित किया गया। इस सम्मान के अंतर्गत यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा लगभग एक लाख के उपहार भेंट स्वरूप दिए गए।

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस ने समाजसेवी विनोद दीक्षित जी को किया सम्मानित | New India Times

कार्यक्रम संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश अय्यर ने 8 स्टार, 7 स्टार व 5 स्टार बीमा सलाहकार को सम्मानित करते हुए उपहार दिए। बीमा सलाहकार अमित कुमार दीक्षित, राहुल सिसोदिया, राजेश पचोरी, संजय भटनागर, ताहिर खान, शयोगेंद्र विकास कुमार, अमित पचौरी अमित कुमार, संजय अग्रवाल शर्मा, संजय कुमार, गौरी शंकर योगेंद्र कुमार संजय भटनागर, 23 दाऊ दयाल शर्मा, अमित सक्सेना, आरके पाठक, हेम किशोर शर्मा सम्मानित किए गए। कार्यक्रम में राजेश पारीक, संजीव शर्मा, संजय शर्मा, अनिल कुलश्रेष्ठ, एसएन दीक्षित, मान चंद आर्य, मनोज सिंघल, कमल बाबू शर्मा, दिलीप सारस्वत, प्रकाश गोस्वामी, मुरारी अग्रवाल, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version