नगर आगमन पर वन मंत्री श्री उमंग सिंघार का हुआ भव्य स्वागत | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

नगर आगमन पर वन मंत्री श्री उमंग सिंघार का हुआ भव्य स्वागत | New India Times

चाकल्या नगर में वन मंत्री माननीय श्री उमंग सिंघार जी के आगमन पर आदिवासी परिषद जिला महासचिव के युवा नेता नन्दु मकवाना के नेतृत्व में पुष्पमाला से भव्य स्वागत किया गया व नगर की विभिन्न समस्याओ से भी महोदय को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर आदिवासी परिषद के जिला महासचिव नन्दु मकवाना, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश मकवाना, वेलसिंह डावर, देवीलाल, पूनम, नेपाल, मयाराम, संतोष, दिलवर आदि अनेक कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इस अवसर पर ब्लॉक तिरला अतिथि शिक्षक संघ ने माननीय वन मंत्री श्री उमंग सिंगार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया जिसमें विगत 10-12 वर्षो से कार्यरत अतिथि शिक्षकों का शोषण होता आ रहा है।कांग्रेस पार्टी ने अपने वचन पत्र में अतिथि शिक्षकों को नियमित करने का वचन रखा गया था और अपने वचन पत्र में वादा किया गया था कि हमारी सरकार बनने पर 90 दिन में अतिथि शिक्षकों को गुरूजी की तर्ज पर नियमित किया जायेगा। किन्तु आज तक कांग्रेस पार्टी द्वारा अपना वचन नही निभाया गया है। इस कारण पूरे प्रदेश के अतिथि शिक्षकों मेें आक्रोश व्याप्त है।
इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री सचिन प्रजापत, ब्लॉक अध्यक्ष पंकज शर्मा, नितिन शर्मा, गजेन्द्र ठाकुर, कमलेश गिर आदि अनेक अतिथि शिक्षक मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version