अधिकारियों व स्थानीय नेताओं से सांठगांठ कर रेत माफिया कर रहे हैं अवैध रेत उत्खनन | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

अधिकारियों व स्थानीय नेताओं से सांठगांठ कर रेत माफिया कर रहे हैं अवैध रेत उत्खनन | New India Times

बरसात के मौसम में नदी किनारे रेत के ट्रकों में बालू लोडिंग करने में समस्या पैदा होती थी जिसका निदान रेत माफियाओं ने स्थानीय नेताओं के सहयोग से शासकीय जमीनों को चुन करके अवैध रेत डैम्प करने का रस्ता निकाल लिया है और बिना किसी भय के रेत माफिया रेत डम कर रहे हैं। अबैध रेत डंप कर रेत का अवैध कारोबार नगर अमानगंज में रेत माफिया कर रहै हैं और इनका धंधा खूब फल फूल रहा है। नगर अमानगंज में बेखोफ अवैध बालू का व्यापार चलता है और जेबीसी मशीन से ट्रैक्टर ट्रालियों में अवैध रेत की लोडिंग की जाती है साथ ही नगर की पड़ी शास्कीय जमीनों पर मोहल्लों में रेत डंप की गई है। इस अवैध रेत डंप से प्रश्न चिन्ह लगता है कि क्यों औऱ किस की मंशा की तहत ऐसा किया जा रहा है? राजस्व के राजकोष को हानी देना किस की मंशा है? किस की रजामंदी से अवैध रेत का नगर अमानगंज में व्यापार चल रहा है? किस वजह से शासन प्रशासन के आला अधिकारी खामोश दिखाई देते हैं। गौरतलब बात है आमानगंज तहसील क्षेत्र के शास्कीय आला अधिकारी निरन्तर तहसील में अपनी सेवाएं देते है फिर भी ऐसे हालात हैं, अवैध रेत माफिया करोबारी सब पर भारी नजर आ रहे हैं।

By nit

Exit mobile version