राज्य स्तरीय बास्केटबॉल एवं हॉकी टूर्नामेंट प्रतियोगिता का विधायक श्री मुन्नालाल गोयल ने किया शुभारंभ | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

राज्य स्तरीय बास्केटबॉल एवं हॉकी टूर्नामेंट प्रतियोगिता का विधायक श्री मुन्नालाल गोयल ने किया शुभारंभ | New India Times

विधानसभा क्षेत्र 16 ग्वालियर पूर्व के अंतर्गत बुधवार दोपहर 3 बजे उत्कृष्ट विद्यालय क्रं. 1 मुरार में विधायक श्री मुन्नालाल गोयल ने 65वीं राज्यस्तरीय बास्केटबॉल एवं हॉकी टूर्नामेंट प्रतियोगिता का माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया।

राज्य स्तरीय बास्केटबॉल एवं हॉकी टूर्नामेंट प्रतियोगिता का विधायक श्री मुन्नालाल गोयल ने किया शुभारंभ | New India Times

इस अवसर पर विधायक श्री गोयल ने विद्यालय में प्रदेश के 11 संभागों से आये प्रतियोगी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें उचित अवसर और मार्गदर्शन एवं सहयोग की आवश्यकता है। यही खिलाड़ी आगे जाकर कॉमनवेल्थ, एशियन तथा ओलम्पिक में पदक जिताकर भारत देश का नाम रोशन करेंगे।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला शिक्षा अधिकारी श्री दीपक पाण्डे, खेल अधिकारी श्री होतम सिंह, परियोजना अधिकारी श्री संजीव शर्मा, श्री यू.सी. शर्मा, श्री जे.पी. मौर्य, सुश्री प्रतिभा त्रिवेदी, श्री एम.के. जैन उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version