पेट्रोल-डीज़ल को जीएसटी में सम्मिलित करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

पेट्रोल-डीज़ल को जीएसटी में सम्मिलित करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान | New India Times

पेट्रोल-डीज़ल को जीएसटी में सम्मिलित करने की मांग को लेकर कांग्रेसी झोकन बाग स्थित पेट्रोल पम्प पर पहुंचे और यहां पूर्व केन्द्रीय मन्त्री प्रदीप जैन “आदित्य” के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। लोगों ने बढ़ चढ़ कर हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। हस्ताक्षर अभियान एक सप्ताह तक अलग-अलग पेट्रोल पम्प पर चलाया जाना है। आज बड़ागाँव में रिछारिया पेट्रोल पम्प पर 12 बजे से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

इस मौके पर अरविन्द वशिष्ठ, राहुल रिछारिया, एस. नोमान, सुनील तिवारी, रघुराज शर्मा, सुलेमान मंसूरी, योगेन्द्र सिंह, अफ़ज़ाल हुसैन, विनोद वर्मा, जगमोहन मिश्रा, राजकुमार यादव, मनीष रायकवार, अमीर चन्द्र आर्य, फ़राज़ खान, मनीराम कुशवाहा, सुनील अग्रवाल, मंसूर मंसूरी, फैज़ल हाशमी आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version