रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

श्री राजेन्द्र विघा मंदीर में मनाया गया श्री कृष्ण जन्म महोत्सव, स्कुली बच्चों ने राघा-कृष्ण बन की आरती | New India Times

झाबुआ जिले के झकनावदा के राजेन्द्र विघा मंदीर में श्री कृष्ण जन्म महोत्सव धुम धाम से मनाया गया। समस्त स्कूली बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभुषा धारण कर बड़े हीे उत्साहित नजर आये। उक्त आयोजन में अतिथि के रूप में संजय व्यास, डाॅ रमेश सोलंकी ने भगवान श्रीकृष्ण की पुजा अर्चना कर आरती उतारी एवं कार्यक्रम में भाग लेने वाले 25 बच्चों को पुरस्कार वितरण किये। जिसमें प्रथम राधा के वेश में आने वाली कनिका राठौड़, सरोज राठौड़, रागीनी प्रजापती, कृष्ण के वेश में प्रेम सोलंकी, वेदव गोस्वामी, विवान प्रजापत के प्रथम स्थान पर आने पर बच्चों को संस्था की ओर से पुरस्कार प्रदान किये गये। जहां बच्चों के द्वारा अंघी मटकी एवं दो मंजील मटकी फोड आनन्द लिया।

इस अवसर पर संस्था की हर्षीता बेरागी ने बताया की संस्था में शिक्षा के साथ बच्चों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है जिसके अर्तगत संस्था में कृष्ण जन्म महोत्सव मनाया गया है। इस अवसर पर, गरीमा वेरागी, किरण गहलोत, स्वेता राठौड़, अतिम राठौड़, विलय बेरागी, राहुल चैयल आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.