पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निधन का समाचार मिलने के बाद 'आपकी सरकार आपके द्वार, का कार्यक्रम 2 मिनट का मौन रखकर किया गया निरस्त | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निधन का समाचार मिलने के बाद 'आपकी सरकार आपके द्वार, का कार्यक्रम 2 मिनट का मौन रखकर किया गया निरस्त | New India Times

आपकी सरकार आपके द्वार का कार्यक्रम झाबुआ जिले के मेघनगर विकासखंड के ग्राम मदरानी में आज होना था जिसकी संपूर्ण तैयारियां रात्रि में ही पूरी कर ली गई थी।
इस कार्यक्रम को सजाने संवारने में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक वीर सिंह भूरिया रात्रि में ही भोपाल से आकर संपूर्ण तैयारियों में इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गए थे क्योंकि यह कार्यक्रम लोकप्रिय विधायक वीर सिंह भूरिया के क्षेत्र का पहला बड़ा कार्यक्रम होने वाला था।

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निधन का समाचार मिलने के बाद 'आपकी सरकार आपके द्वार, का कार्यक्रम 2 मिनट का मौन रखकर किया गया निरस्त | New India Times

कांग्रेस की कमलनाथ सरकार का कार्यक्रम आपकी सरकार आपके द्वार मैं जिले के कलेक्टर प्रबल सिपाह प्रशासनिक अधिकारियों सहित पंच सरपंच तड़वी और मदरानी क्षेत्र के हजारों की तादाद में ग्रामीण आपकी सरकार आपके द्वार के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नर्मदा घाटी और झाबुआ जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेल भी शिरकत करने वाले थे लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निधन का समाचार मिलने के बाद उन्होंने झाबुआ जिले के मेघनगर विकासखंड के ग्राम मदरानी में होने वाले कार्यक्रम आप की सरकार आपके द्वार में आने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया।

इस कार्यक्रम के पांडाल में जिला कलेक्टर अपनी प्रशासनिक टीम के साथ आये और उपस्थित जनसमूह के बीच 2 मिनट का मौन रख कर कार्यक्रम को निरस्त करने की सूचना देकर रवाना हो गए।

By nit

Exit mobile version