जोबट कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का मनाया जन्मदिन | New India Times

रहीम शेरानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:जोबट कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का मनाया जन्मदिन | New India Times

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गांधी की 75 वीं जन्मतिथि पर शहर कांग्रेस कार्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प-माला अर्पित कर जन्मदिन मनाया एवं उपस्थित लोगों को स्वल्पाहार करवाया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष भुरू अजनार ने कहा कि हम जोबट विधानसभा में मध्य प्रदेश शासन की योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें जिससे उन्हें हर योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाबा भैया ने कहा कि हम स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस पर यह शपथ लेते हैं कि कांग्रेस की सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाते हुए जोबट विधानसभा में हजारों नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम करेंगे और आने वाले चुनाव में अपनी सक्रियता के साथ विजय हासिल करेंगे। इस अवसर पर उपस्थित सभी कांग्रेसी एवं युवा कांग्रेसियों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया।

इस मौके पर जोबट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भुरू अजनार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाबा भैया, युवा नेता मोनू भैया, पार्षद काले खा, पार्षद रियाज भाई, जाकिर मेकेनिक, पिछड़ा वर्ग ब्लाक अध्यक्ष मनोज देसला, गणेश भामरे, कस्बा जोबट सरपंच सुरेश डावर, किला जोबट सरपंच महेश महेड़ा, ठाकुर सिंह, जनपद सदस्य वेरसिंह पटेल, राजेश कालीखेतर, दुकाल सिंह, राई सिंह, युवक कांग्रेस अध्यक्ष रवि डावर, आई टी सेल अध्यक्ष जीतू अजनार, नगर अध्यक्ष प्रिंस रावत, ब्लॉक उपाध्यक्ष मौसम डावर, सुनील चौहान आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version