रायरू से ग्वालियर तक के जर्जर मार्ग को वाहनों के चलने लायक बनाए जाने हेतु संभागीय आयुक्त, ग्वालियर एवं जिलाधीश ग्वालियर को चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने लिखा पत्र | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र) NIT:

रायरू से ग्वालियर तक के जर्जर मार्ग को वाहनों के चलने लायक बनाए जाने हेतु संभागीय आयुक्त, ग्वालियर एवं जिलाधीश ग्वालियर को चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने लिखा पत्र | New India Times

रायरू से बहौड़ापुर (ग्वालियर) तक का मार्ग जो कि विगत काफी समय से अत्यन्त ही जर्जर अवस्था में होने के कारण उस पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए उक्त मार्ग के शीघ्रातिशीघ्र निर्माण किए जाने हेतु चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा संभागीय आयुक्त, ग्वालियर संभाग एवं जिलाधीश, ग्वालियर को पत्र प्रेषित किए गए हैं।
चेम्बर के अध्यक्ष-विजय गोयल, उपाध्यक्ष-पारस जैन, मानसेवी सचिव-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-ब्रजेश गोयल एवं कोषाध्यक्ष-वसंत अग्रवाल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि रायरू से ग्वालियर तक के ए.बी. रोड की स्थिति अत्यन्त ही दयनीय होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएँ घटित हो रहीं हैं। इस मार्ग के निर्माण हेतु ठेकेदार द्वारा सड़क के दोनों ओर से मिट्टी को खोदकर मार्ग पर पटक दिया गया है, जिसके कारण इस जर्जर मार्ग की स्थिति और भी भयानक हो गई है साथ ही रायरू-बहौड़ापुर के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य संबंधित ठेकेदार द्वारा कछुआ चाल से किया जा रहा है, जिसके चलते इस मार्ग पर वाहनों का संचालन अत्यन्त ही कठिन कार्य हो गया है और आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएँ घटित हो रही हैं । यह मार्ग वर्तमान में अत्यन्त जर्जर होने के कारण इस मार्ग पर दो पहियाँ वाहनों सहित सभी प्रकार के वाहनों का संचालन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है । उक्त मार्ग पर जगह-जगह काफी गहरे गड्डे हो गए हैं और ठेकेदार द्वारा भी सड़क के चोड़ीकरण हेतु दोनों ओर खोदी गई मिट्टी को उक्त मार्ग पर ही पटक दिया गया है, जिसके कारण स्थिति और भी दयनीय हो गई है ।
पदाधिकारियों ने बताया है कि राजमार्ग के रायरू से ग्वालियर तक के इस खण्ड पर काफी गहरे गड्डे होने से भारी वाहनों में भी आए दिन टूट-फूट हो रही है, इससे ट्रांसपोर्र्ट्स को भी भारी आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है । उपरोक्त मार्ग की स्थिति अत्यन्त दयनीय होने के कारण शहर से ट्रान्सपोर्ट नगर अथवा रायरू की ओर जाने वाले व्यवसाईयों एवं नागरिकों सहित स्थानीय निवासियों को भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है बावजूद इसके इस मार्ग के निर्माण का कार्य ठेकेदार द्वारा काफी धीमी गति से किया जा रहा है।
चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से माँग की है कि रायरू से ग्वालियर तक के राजमार्ग को वाहनों के चलने लायक बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए, ताकि उक्त राजमार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन सुगम हो सके और आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर विराम लग सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version