कम्प्यूटर क्रांति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई गई जन्म जयंती, जयंती के अवसर पर युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कम्प्यूटर क्रांति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई गई जन्म जयंती, जयंती के अवसर पर युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान | New India Times

ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के तत्वावधान में कमल टाकीज़ तिराहे पर देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं कम्प्यूटर क्रांति के जनक स्व.राजीव गांधी की जन्मदिन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व एनसीपी विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हमीद क़ाज़ी ने संकल्प लिया कि कमल चौक का नाम विधिवत रूप से शासकीय स्तर पर राजीव चौक रख कर स्व.राजीव जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, इस हेतु तत्काल प्रयास आरम्भ कर दिए जाएंगे।
ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी ने कहा कि स्व.राजीव जी हमें असमय ही छोड़ गए अन्यथा आज हमारा देश हर मामले में अव्वल होता । राजीव जी ने युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार दिया, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ चुनावो में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की,।राजीव के द्वारा काफी अल्प समय में देश हित के जो कार्य किये उन्हें कभी भुलाया नही जा सकता।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ग्रामीण किशोर महाजन,दगड़ू चौकसे,योजना देवड़ा,प्रीति सिंह राठौर,गौरी दिनेश शर्मा,तसनीम मर्चेंट,ईस्माइल अंसारी,उबेद शेख,विनोद मोरे,उबेदुल्ला,संदीप जाधव,हेमन्त पाटिल,सैय्यद मुश्ताक,कमलेश शाह, ज़िया अंसारी,बाबा भाई,राजेश भगत,मुशर्रफ खान,राजेश पवार,अरुण महाराज,डॉ हारून,मोहम्मद मर्चेंट,एवं अजय उदासीन आदि उपस्थित रहे।

युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान

कम्प्यूटर क्रांति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई गई जन्म जयंती, जयंती के अवसर पर युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान | New India Times

श्री उबेद उल्ला, योगेश प्रकाश महाजन, आबिद खान, नवेद मिर्ज़ा, नरेंद्र हरि प्रसाद, शेख जावेद सहित युवा कांग्रेस के युवाओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गाँधी के जन्मदिन के अवसर पर शासकीय नेहरू अस्पताल में रक्त दान शिविर लगाकर रक्त दान किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय रघुवंशी, पूर्व एनसीपी विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हमीद क़ाज़ी, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष किशोर महाजन, प्रवक्ता अजय उदासीन, अमर मुन्ना यादव, गोरी दिनेश शर्मा, प्रीति सिंह राठौर, योजना देवड़ा तस्नीम मर्चेंट, प्रमोद आमोदे, मुशर्रफ खान, विनोद मोरे, राजेश पवार, साबिर खान, बिलाल बागवान, कैलाश असेरकर, संदीप जाधव व युवक कांग्रेस के सभी साथी उपस्थित थे।

शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के जन्मदिन पर शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में समस्त स्टॉफ के सदस्यों, डॉक्टर एवं सभी कर्माचारियों के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी, किशोर महाजन, हमीद क़ाज़ी सहित कांग्रेस जनों ने भोपाल में हो रहे युवा महोत्सव का सीधा प्रसारण देखा। मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं खेलमंत्री का उद्बोधन देखा। इस के पश्चात प्रांगण में पौधारोपण किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version