रहीम हिंदुस्तानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

जिला कांग्रेस के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस पर अलीराजपुर मुख्यालय पर वृक्षारोपण कर किया गया एवं जिला अस्पताल में समस्त मरीजों को फल वितरण किए गए साथ ही जिला कांग्रेस के तत्वावधान में राजीव गांधी की सिनेमा चौराहे पर स्थापित राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर जन्मदिन मनाया।
जिसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि राजीव गॉधी ने इस देश को तरक्की की राह पर लाने के लिये विभीन्न योजना कि शुरूआत की थी । हरहाथ को कम्प्युटर से जोड़ने का काम किया था जिसका फायदा आज के समय में भी उठाया जा रहा है। 
विधायक मुकेश पटेल ने कहा राजीव गॉधी इस देश के विकास पुरूष थे हमे उनके द्वारा बताये गये मार्गो पर चलकर इस देश की तरक्की का हिस्सा बनना चाहिये जिससे हम ओर हमारा प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ के नैत्रत्व मे अपनी अलग पहचान हना सके ।कार्यक्रम मे जोबट विधायक कलावती भूरिया ने कहा कि देश को आधुनिकता की ओर बढाने का काम राजीव गॉधी ने किया था हर हाथ को काम मिले ओर देश और प्रदेश उन्नति की ओर बड़े यही सपना स्व.राजीव जी का था हमे उसे पुरा करने के लिये उनके बताये मार्ग पर चले तब ही उनके सपने को पुरा कर पायेंगे। अलीराजपुर नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल ने कहा राजीव गॉधी को सच्ची श्रद्धांजलि जब पूरी होगी, तब उनके बताया गये मार्गों पर चलकर आधुनिक भारत का निर्माण करने में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका होगी वही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ,वरिष्ठ कांग्रेसी प्रकाश जैन, संतोषी लाल जैन, युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बापू पटेल, उदयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमरू भाई अजनार, खुर्शीद अली दीवान, जहीर मुगल, हरदास भाई सर्वेश सिसोदिया, सुरेश शारडा, राजेंद्र टवली, अनिल बाबू जी, हिसामुद्दीन, राहुल परिहार, चीतल पवार, सोनू चंदेरी, तरुण मंडलोई, नारायण सिंह चौहान अडवाड़ा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
