रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व लोकप्रिय मुख्यमंत्री कमलनाथ की सहमती एवं अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, जोबट विधायक सुश्री कलावती भुरिया और पार्टी संगठन की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल ने युवा पत्रकार रफीक कुरैशी को जिला कांग्रेस कमेटी का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।
पटेल ने कहा कि आशा है कि वह संगठन नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर पार्टी गतिविधियों, बैठकों और कार्यक्रमों को मिडिया के माध्यम से आमजनों तक पहुंचाने के कार्य को तत्परता से करेंगे।
पत्रकार कुरैशी की नियुक्ति पर क्षेत्रिय विधायक मुकेश पटेल, जोबट विधायक सुश्री कलावती भुरिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सेना पटेल, जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, पुर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी, वरिष्ठ नेता प्रकाशचंद्र जेन, शहर काजी अफजल मियां, जवाहर कोठारी, बारीक कुरैशी, खुर्शीद दिवान, युवक कांग्रेस अध्यक्ष बापु पटेल, समस्त ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष अजहर चंदेरी, हाजी सिराजुददीन पठान, राजेद्र टवली, सुरेश सारडा, शाबीर बाबा, रेमंडसिंह मोनु बाबा, अनुप सोमानी, चितल पंवार, ईरशाद चंदेरी, राहुल परिहार, जहीर मुगल, सर्वेश सिसोदिया, ललीत जेन, मुकेश बारेला, ईरफान मंसुरी, भुरसिंह डावर, गजेंद्र सोलंकी, राजु चोहान, नजर मर्चेंट, वसीम ब्लौच, राजु बामनियां, विरेंद्र रावत, भाया भाई सरपंच, झमराला भाई, उषान भाई, हरदास भाई, हिसामुददीन कांट्रैक्टर, केलाश प्रजापति, ईकबाल मदनी, आशिक मंसुरी,शाकिर अली रूबी सहित ईष्ट-मित्रो एवं मिडिया साथियो ने बधाईयां प्रेषित कर शुभकामनाएं देकर प्रदेश आलाकमान एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री पटेल का आभार माना है।
