दो गुटों में खूनी संघर्ष, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल, एक की हालत नाजुक | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

दो गुटों में खूनी संघर्ष, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल, एक की हालत नाजुक | New India Times

अलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र के छकतला के पास आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि उसने खुनी संघर्ष का रूप ले लिया, इस विवाद में दो महिलाओं के घायल होने की खबर है जिसमें से एक महिला को बड़ौदा रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि मधु पल्लवी में बासी दिवसा के चलते दो गुट मे आपसी विवाद हो गया जिसमें एक वाहन जला दिया गया और दो महिलाएं गंभीर घायल हुई एक को बड़ौदा रेफर किया गया है जबकि एक का सिविल अस्पताल आलीराजपुर में इलाज चल रहा है जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विधायक और युवा कांग्रेस अध्यक्ष पहुंचे अस्पताल

अलीराजपुर के विधायक मुकेश पटेल और युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष बापु पटेल को घटना कि सुचना मिली तो दोनों सिविल अस्पताल पहुचें एवं स्थिति का जायजा लिया।
एक गंभीर घायल महिला को बड़ौदा रेकर किया गया है और दूसरी महिला का सिविल अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। घटना की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंची एवं स्थिति को काबू में किया नहीं तो और बड़ा हादसा हो सकता था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version