स्वतंत्रता दिवस पर पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने पद्मा कन्या विद्यालय में बच्चों के साथ किया विशेष भोज | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

स्वतंत्रता दिवस पर पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने पद्मा कन्या विद्यालय में बच्चों के साथ किया विशेष भोज | New India Times

ग्वालियर में आजादी की 73 वीं वर्षगाँठ मनाने के लिये एसएएफ मैदान पर आयोजित हुए समारोह के मुख्य अतिथि एवं पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादव मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत विशेष भोज में भी शामिल हुए। उन्होंने शासकीय पद्मा कन्या विद्यालय में बच्चों के साथ बैठकर सुरूचिपूर्ण भोज का आनंद लिया साथ ही बच्चों से पढ़ाई-लिखाई एवं स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं पर चर्चा की। पद्मा विद्यालय की छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन पर्व पर पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादव को राखियां भी बांधीं।

स्वतंत्रता दिवस पर पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने पद्मा कन्या विद्यालय में बच्चों के साथ किया विशेष भोज | New India Times

स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय पद्मा कन्या विद्यालय में आयोजित हुए विशेष भोज में कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन, अपर कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिवम वर्मा व एडीएम श्री टी एन सिंह ने स्कूली बच्चों के साथ बैठकर सुरूचिपूर्ण भोज किया। जिले के अन्य शासकीय स्कूलों में भी स्वतंत्रता दिवस पर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत विशेष भोज का आयोजन हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version