"एक आज़ादी ऐसी भी" के तहत गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री,  स्कार्ड संस्था ने लखनऊ के 1090 चौराहे पर किया कार्यक्रम | New India Times

खालिद गौरी, लखनऊ (यूपी), NIT:

"एक आज़ादी ऐसी भी" के तहत गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री,  स्कार्ड संस्था ने लखनऊ के 1090 चौराहे पर किया कार्यक्रम | New India Times

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कार्ड संस्था (सोशल कलेक्टिव एक्शन फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट) ने लखनऊ के 1090 चौराहे पर ‘एक आज़ादी ऐसी भी’ कार्यक्रम के अंतर्गत 25 गरीब बच्चों को एजुकेशन किट वितरित की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर की चेयरपर्सन माधुरी हलवासिया ने इस मौके पर कहा कि आज़ादी के बहुत सारे सन्दर्भ होते हैं उसी में से एक है शिक्षा जिसके बिना इंसान जानवर के समान होता है। आज इन जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री बाँट कर ऐसा लग रहा है कि मैं देश के विकास में कुछ भूमिका अदा कर रही हूँ।

"एक आज़ादी ऐसी भी" के तहत गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री,  स्कार्ड संस्था ने लखनऊ के 1090 चौराहे पर किया कार्यक्रम | New India Times

स्कार्ड के अध्यक्ष विपिन अग्निहोत्री के मुताबिक इस कार्यक्रम के द्वारा वह इस बात का सन्देश देना चाहते हैं कि आजादी और शिक्षा को साथ रख कर ही भारत देश का विकास संभव है। आने वाले समय में भी स्कार्ड पूरे प्रदेश में इस तरह के कार्यक्रम करता रहेगा।

खालिद गौरी ने कहा गरीब बच्चों को तालीम के साथ ही आजादी के मायने बताना भी बहुत जरूरी है कि कैसे हमारे महापुरुषों ने कुर्बानी देकर आजादी हासिल की।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ने कहा की ये काफी ज़रूरी है कि जिनको मदद की जरूरत है उनको ही सुविधाओं का लाभ मिले, अन्यथा सारी मेहनत व्यर्थ चली जाती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version