नसीम शेख, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल मध्य विधानसभा के विधायक आरिफ मसूद ने आज जेल पुलिस महानिदेशक को एक पत्र लिखकर मांग करते हुए कहाकि 15 अगस्त को रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार हैं, इस दिन बहन अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर तिलक लगाकर भाईयो की आरती उतारकर उनको मिठाई खिलाती हैं, जेलों में बंद कितनी बहनों के भाईयों को राखी के त्यौहार पर बहनें जेल में आकर अपने भाईयों को राखी बांधेगी, लिहाज़ा जेल पुलिस महानिदेशक जेल में राखी आरती उतारने का सामान, तिलक, नारियल और मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थो को जेल मैन्युअल के तहत अंदर ले जाने की अनुमति प्रदान करें क्योंकि भारत में जबसे रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा हैं तबसे इस त्योहार की रीति रिवाज और परम्पराएं कायम करते हुए ही रक्षा सूत्र बांधा जाता है। इसीलिए त्यौहार की परंपरा को ध्यान में रखते हुए जेल में खाद्य पदार्थ और पूजन सामग्री को परिजनों द्वारा अंदर ले जाने की अनुमति देना चाहिए।
