मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र) NIT:

मदरसा फैज़ुल उलूम बुरहानपुर के हिफ़्ज़ विभाग के अधीन अध्ययनरत 16 वर्षीय छात्र मोहम्मद सलमान निवासी छनेरा जिला खंडवा मध्य प्रदेश का इंदौर के एमवाई अस्पताल में आज 12 अगस्त दोपहर 2:00 बजे निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार वहां वह किडनी रोग से पीड़ित थानों छात्र का अंतिम संस्कार आज रात्रि 10:00 बजे पैतृक गांव छनेरा में किया जाएगा। उक्त छात्र ने क़ुरआन के 23 पारो को ज़बानी कंठस्थ किया था। आखिर मौत के आगे सब बेबस रहते हैं। मदरसा फैज़ूल ऊलूम के समस्त पदाधिकारियों, गुरूजनों एवं छात्रों ने उक्त छात्र के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है।
