आसिफ शाह, भिंड ( मप्र ), NIT;
नवजीवन की ओर भिंड में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में नवजीवन के संस्थापक श्रीमती नीतेश जैन जी और विशिष्ट अतिथि के रूप में नम्रता जैन राहुल भारद्वाज,गगन शर्मा, अमित जैन और नवजीवन की सचिव उपस्थित थीं।
कार्यक्रम में एनएसएस की शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए नीतेश जैन ने कहा कि दूसरों की सेवा करने से ही हमें ख़ुशी मिलती है।उन्होंने बताया कि उन्होंने नवजीवन की शुरुआत अकेले की थी और आज उनके संगठन से 800 से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। श्रीमती जैन ने कहा कि समाज सेवा निश्वार्थ भाव से की जाती है जो आपके अंदर नैतिकता को विकसित करती है।
समाजसेवी राहुल भारद्वाज ने कहा कि हमें समाज सेवा के माध्यम से शिक्षा और शिक्षा के माध्यम से समाज सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा की भारत युवाओं का देश है और उन्हें आवश्यकता है तो एक दिशा की।
समाजसेविका नम्रता जैन ने कहा कि जीवन का उद्देश्य मानव कल्याण होना चाहिए, इससे बड़ा कोई कार्य नहीं है। हमें दूसरों की सेवा करने का अवसर प्राप्त होता है इससे बडी कोई बात और क्या हो सकती। उन्होंने कहा की युवाओं में वह शक्ति है जो समाज को बदल सकते हैं।
कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ रविकांत सिंह सहित 100 से अधिक विद्धार्थी उपस्तिथ थे।
समाजसेवी और शिक्षक गगन शर्मा ने कहा कि आज हमारा देश दिन प्रतिदिन आगे बढ़ रहा है, जिसमें सबसे बड़ा योगदान युवाओं का है। उन्होंने नक़ल मुक्त परीक्षा करवाने के लिए बनाया गया स्वयं के द्वारा गीत को सुनाया जिसे सुनकर बच्चों में उत्साह बढ़ गया।
समाजसेवी अमित जैन ने कहा कि मुझे कई बार उल्टा सीधा सुनने को मिलता है, उसके बाद भी आज हमें समाज सेवा करने में जो आनंद की अनुभूति होती है वह कहीं और नहीं होती है।
