बारिश की रिमझिम फुहारों केे बीच दशा माता उत्सव का हुआ समापन, नाचते गाते निकाली गई शोभायात्रा | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी/मुकेश वसुनिया, झाबुआ (मप्र), NIT:बारिश की रिमझिम फुहारों केे बीच दशा माता उत्सव का हुआ समापन, नाचते गाते निकाली गई शोभायात्रा | New India Times

झाबुआ जिले के राणापुर में दस दिवसीय दशा माता व्रत के पूर्ण होने पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। गली- मोहल्ले में शनिवार रात को भजन कीर्तन किए गए। महिलाओं ने दस दिनों तक दशा माता की आराधना कर सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। रविवार को दशा माता की मूर्तियाें का गाजे-बाजे के साथ नाचते गाते शोभायात्रा निकाली गई। रिमझिम बारिश के बीच विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा के साथ महीलाए रंग-बिरंगी परिधानों में सजी-धजी व सिर पर कलश व श्रीफल धारण कर जयकारे लगाते पैदल चल रही थी। श्रद्घालुओं ने धार्मिक गीतों पर गरबा नृत्य किया।बारिश की रिमझिम फुहारों केे बीच दशा माता उत्सव का हुआ समापन, नाचते गाते निकाली गई शोभायात्रा | New India Times

यात्रा में कलशधारी महिलाएं और युवतियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा को देखने के लिए भीड़ उमड़ आई।
श्रद्धालु नाचते तथा हाथों से अबीर-गुलाल उड़ाते चलते नजर आए शोभायात्रा के पीछे अनेक वाहनों पर दशा माता की प्रतिमा लेकर चल रहे थे।
यात्रा एमजी मार्ग, पुराना बस स्टैंड, सुभाष मार्ग, सोनी गली, टेलर गली, शिवाजी चौक, एकता गली से हाेते हुए जुलूस काली नदी पहुंची। जहां माताजी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। माैके पर पुलिस व्यवस्था माकूल थी थाना प्रभारी कैलाश चौहान अपनी टीम के साथ मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version