यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

चंबल नदी का जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है, खतरे के निशान को पार करने में महज एक मीटर और बचा है। बढते जल स्तर को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।
जानकारी के अनुसार धौलपुर जिला में चंबल नदी खतरे के निशान से 1 मीटर नीचे तक पहुंच गया है। चंबल नदी के बढ़ते जल स्तर को लेकर जिला प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है। चंबल नदी का जलस्तर 127.80 मीटर पर पहुंच गया है जबकि चंबल नदी का खतरे का निशान 128.79 मीटर है।
