पानी आपूर्ति की मांग को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

अब्दूल वहीद काकर, धुलिया ( महाराष्ट्र ), NIT; ​पानी आपूर्ति की मांग को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Timesपानी की समस्या से जूझते धुलिया जिला के पाटण गांव के निवासीयों ने  ज़िला अधिकारी कार्यालय के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री पेयजल योजना के अंतर्गत  पीने के पानी की समस्या हल करने की मांग का ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंप कर अवगत कराया है कि  पाटण गांव में भीषण गर्मी के कारण गांव को पानी आपूर्ति करने वाला एकमात्र कुआं गर्मी शुरु होने से पहले ही सूख गया है जिसके कारण गांव की पानी आपूर्ति बाधित हो गई है। इस समय गांव के लोग एक एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। पाटन गांव में आशा पुरी देवी देविका तीर्थ क्षेत्र होने के कारण बड़ी संख्या में रोजाना श्रद्धालु  दर्शन हेतु मंदिर में आते हैं। मंदिर एवं गांव निवासियों को पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण श्रद्धालु और गांव निवासी पानी की एक बूंद के लिए मोहताज हैं।

तापी नदी से पानी की नई योजना शुरू करने की मांग  कार्यकारी अभियंता ग्रामीण से विगत दो वर्षों से  कर रहे हैं। नई परियोजना का सर्वेक्षण मंजूरी,  इस्टीमेट होने के उपरांत भी बाबुओं की लेट लातीफ़ी के कारण भीषण गर्मी  के समय भी तापी नदी का पानी आरक्षित नहीं किया गया। जिसके कारण आम जनता के साथ किसान परेशान हैं। खेती में पानी की कमी कारण फसल  का भी नुक़सान हो रहा है।

ज्ञापन के द्वारा जिलाधिकारी से मांग की गई है कि मुख्यमंत्री पेयजल योजना के अंतर्गत तुरंत नई पेयजल योजना मंजूर करके तापी नदी से पाइप लाइन बिछा कर  पाटण गांव के लोगों को बढ़ती गर्मी की वजह से पानी की कमी की समस्या  से निज़ात दिलाई जाए। मांग का ज्ञापन सौंप कर चेतावनी दी है कि जब तक पानी की समस्या का निराकारण नही होता तब तक पानी के लिए गांव निवासी बेमियादी अनशन जिला अधिकारी कार्यालय के सामने करते रहेंगे। इस प्रकार का इशारा विशाल सुभाष पवार सरपंच, ज्योत्स्ना सावंत, सुभाष मालचे, पवन ठाकरे,  मीरा बाई जाधव, भगवंत परदेसी,  रेणु बाई सोनवाने आदि ने दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version