योगीराज में बखौफ होकर खनन कर रहे हैं खनन माफिया | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

योगीराज में बखौफ होकर खनन कर रहे हैं खनन माफिया | New India Times

नानपारा तहसील के बघौली टेपरा पर खुलेआम दिन रात खनन माफियाओं द्वारा सफेद बालू खोदा जा रहा है, लेखपाल से लेकर तहसील के जिम्मेदार अधिकारियो के मिली भगत के कारण खनन माफियो द्वारा दिन रात बेखौफ होकर खनन किया जा रहा है ग्रामीणो के अनुसार खनन माफियाओं के खिलाफ जो भी आवाज उठाता है उसके खिलाफ खनन माफियाओं द्वारा आपराधिक मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर बलत्कार जैसी संगीन धाराओं में फंसाने का षडयन्त्र किया जाता है जिससे खनन माफियाओं के खिलाफ कोई आवाज न उठाये। बघौली टेपरा पर किसानों की जमीन जिस तरह से खनन होने के कारण बंजर हो रही है और राजस्व का लाखों रूपयों का नुकसान हो रहा है इससे ये साबित हो रहा है कि खनन माफियो पर किसी दबंग का संरक्षण है जिससे जिम्मेदार अधिकारियो के भी हाथ पाॅव बंधे हुए है एक तरफ प्रदेश की योगी सरकार अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए जिलो के जिलाधिकारियो को सख्त हिदायत देते है कि जिस जिले मे अवैध खनन होगा वहाॅ के जिम्मेदार अधिकारियो पर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी वही बहराइच के तहसील नानपारा के बघौली टेपरा पर दिन रात अवैध खनन करने वाले दबंगो मे न तो प्रदेश सरकार के हुक्म का कोई डर है और न ही जिले के जिम्मेदार जिलाधिकारी का।कुछ ग्रामीणो ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि खनन माफिया आ के बताते है कि जिले मे किसी अधिकारी के अन्दर इतनी हिम्मत नही है कि मेरी गाड़ी कोई रोक ले लगातार हो रहे अवैध खनन से आसपास के किसानो की भी जमीन बंजर हो रही है लेकिन ये किसान अपनी फरियाद लेकर जाये कहाॅ जब कहीं कोई सुनने वाला व अवैध खनन पर रोक लगाने वाला नही है जिससे खनन माफियो के हौसले पूरी तरह से बुलन्द है ग्रामीणो द्वारा बताया गया है कि अवैध खनन अगर जिले के अधिकारियो द्वारा बन्द नही कराया गया तो प्रदेश के योगी जी से मिलकर अवैध खनन रोकवाने के लिए फरियाद किया जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version