संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT;
गोलपहाडिया इलाके से जुआ खेलने ग्वालियर आये 6 जुआरियों को जुआ खेलते हुए ग्वालियर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर हजारों रुपए बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।
ग्वालियर थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के आऊखाने में जुआ हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देकर छह जुआरियों को पकड़ा। पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो इनके पास से ताश की गड्डी सहित करीब 32 हजार रुपए भी बरामद हुए। पुलिस ने पकड़े गये जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस गिरफ्त में आये जुआरियों ने अपने नाम रामकिशोर साहू, सुरेन्द्र गुर्जर, धर्मेन्द्र जाटव, भानू जाटव, शिशुपाल गुर्जर और आलोक शर्मा बताया है। साथ ही पकड़े गये जुआरियों ने पुलिस को बताया कि वे गोल पहाडिया इलाके के रहने वाले हैं।
