यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिला के बसेड़ी क्षेत्र में ट्रैक्टर बाइक में आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।
बताया जा रहा है की ट्रैक्टर ने बसेड़ी क्षेत्र के घड़ी फकीरा के समीप नंदनपुर मोड़ की तरफ से आ रही बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से बसेड़ी पीएचसी लाया गया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए तीनों घायलों को धौलपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया लेकिन दो घायलों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार दोनों मृतक दिनेश कुशवाह निवासी पिपरीपुरा और सुनील शर्मा निवासी बरई के मजदूर थे जो मजदूरी करके अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का बंदोबस्त करते थे। दोनों की मौत के बाद परिवारों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं घायल विजेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है।
