नकली खाद्य सामग्री का फल- फूल रहा है कारोबार, अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:नकली खाद्य सामग्री का फल- फूल रहा है कारोबार, अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ | New India Times

झाबुआ जिले सहित आस पास के क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में नमकीन खाद्य पदार्थों पर निर्माण सामग्री नहीं लिख कर जनता से धोखाधड़ी करने वालों पर खाद्य विभाग कार्यवाही नहीं कर रहा है जिससे यह कारोबार खूब फल फूल रहा है।

नकली खाद्य सामग्री का फल- फूल रहा है कारोबार, अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ | New India Times

जानकारी के अनुसार मूंगफली के तेल और बढ़िया क्वालिटी के बेसन से निर्मित सामग्री के रूप मे नमकीन आम जनता के द्वारा खरीदा जाता है लेकिन कुछ दुकानदारों द्वारा घटिया तेल व मिलावटी बेसन से बनी सेव नमकीन बनाकर जनता को धड़ल्ले से बेची जा रही है। खासकर भोले भाले गरीब ग्रामीणों को और जनता के स्वास्थ्य के साथ – साथ उनकी जेब पर भी डाका डाला जा रहा है तथा मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है। इसी तरह बाजार में नकली घी, नकली बीड़ी, नकली हल्दी पाउडर, नकली मिर्च पाउडर मिलावटी तेल, घी, भी धड़ल्ले से बेचा जा रहा है।

स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रेपीसीट तेल – घी से नागरिकों में हदय एवं पेट संबंधि बीमारियों के साथ – साथ कैंसर जैसी घातक बीमारी तक हो जाती है। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार नकली खाद सामग्री के सेवन से ही 80% बीमारियां हो रही है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि जनता के स्वास्थ्य को जितना नुकसान क्षेत्र के वायु एवं जल प्रदूषण से नहीं होता उससे कहीं अधिक नुकसान नकली खाद सामग्री से हो रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version