संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री नवनीतभसीन अतिरक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पांडे, सीएसपी श्री रवि भदौरिया के निर्देशन व पुलिस थाना हजीरा टीआई आलोक परिहार के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर आरोपी कपिल पाठया पुत्र आशाराम कोरी उम्र 47 वर्ष निवासी लाईन नंबर 8 मकान नंबर 53 बिरलानगर ग्वालियर को TVS जुपीटर स्कूटर नंबर MP07 SJ3616 अवैध शराब ले जाते दबोचा। 2 पेटी देशी शराब मशाला व 5 पेटी देशी शराब प्लेन मिली कुल 350 क्वाटर शराब मिली। स्कूटर चालक व मालिक पवन बनिया पुत्र साबरमल निवासी नई कॉलोनी नम्बर 1 बिरलानगर स्कूटर छोड़कर फरार । कपिल पाठया व पवन बनिया मिलकर करते हैं शराब बेचने के अवैध अड्डों पर शराब सप्लाई का काम ।स्कूटर व शराब जब्त ।34(2) आबकारी एक्ट के प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को कोर्ट पेश किया । ASi रविन्द्र सिंह कुशवाह, आरक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, आरक्षक जनक सिंह,पंकजसिंह ने दबोचा। शराब की कीमत 25500 रुपये बताया गया है। पवन बनिया की तलाश जारी है।
