रहीम हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
अलीराजपुर जिले के जोबट क्षेत्र की विधायिका बहन कलावती भूरिया मा.वि. बोरझाड़, हायर सेकेन्ड्री आंबुआ और हायर सेकेन्ड्री बड़ी स्कूल में स्कूली बच्चों को साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस अवसर पर साइकिल वितरण की गई।
निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का विधायिका बहन कलावती भूरिया ने प्राचार्य नरेंद्र भारद्वाज की तारीफ में कहा कि आपकी संस्था के प्राचार्य बहुत ही अच्छे एवं कार्य के प्रति सजक है। जब सेनापति अच्छा होता है तो उसकी प्रजा भी अच्छी होती है, आपको इसका लाभ लेना चाहिये। विद्यार्थियों आपकी भी जिम्मेदारी है कि आप शिक्षकों द्वारा बताए गए कार्यों एवं शिक्षा पर ध्यान दें, मोबाइल एवं अन्य गतिविधियों पर कदापि नहीं जाए, जिससे आपका भविष्य अंधकार में हो। आप इस देश का भविष्य हो और भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।
आप केवल पढ़ाई पर ध्यान दें
श्री भूरिया ने शिक्षकों से भी दो टूक कहा कि आप बच्चों पर विशेष ध्यान रखें एवं उचित पढ़ाई का माध्यम बनें।
कार्यक्रम में आम्बुआ से अमान पठान, डॉ राजेंद्र सिंह, रमेश रावत, रमेश बघेल, सिराज खान पठान, आदी सहित विद्यालय का स्टाफ ओर बच्चे उपस्थित थे।
