रहीम हिंदुस्तानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

अलीराजपुर जिले के जोबट विधानसभा के आमखुट एवं कठ्ठीवाड़ा की स्कूलों में निःशुल्क साईकिल वितरित की गई।
इस अवसर पर विधायिका कलावती भूरिया ने उपस्थित बच्चों एवं शिक्षकों को हिदायत देते हुए कहा कि विद्यार्थी शिक्षा के महत्व को समझें एवं उचित शिक्षा ग्रहण कर आगे का भविष्य बनाएं एवं शिक्षक भी बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करें जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। साइकिल वितरण कार्यक्रम के बाद विधायक भूरिया ने छात्रावास का औचक निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो भी कमी होगी मै स्वयं पूरी करूंगी एवं शासन से भी मांग करूंगी ताकि पढ़ाई में दुविधा ना हो।।
कार्यक्रम में कठ्ठीवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पारसिंह बारीया, ओम प्रकाश गुप्ता, भरत जाधव, वरिष्ठ कांग्रेसी गोहडि़या भाई, आमखुट सरपंच मनोज महेड़ा, कवछा के सरपंच राजू भाई, लूलू भाई, कदवाल, युवक कांग्रेस कठ्ठीवाड़ा अध्यक्ष भवानी जाधव, रेंसम चौहान कार्यकर्ता सहित पालकगण भी उपस्थित थे।
