मध्य प्रदेश के जबलपुर में भीषण सड़क हादसे में 16 की मौत दो दर्जन से अधिक घायल  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​मध्य प्रदेश के जबलपुर में भीषण सड़क हादसे में 16 की मौत दो दर्जन से अधिक घायल  | New India Timesमध्यप्रदेश के जबलपुर से करीब 30 किमी दूर चरगवां थाना अंतर्गत कमतिया में आज सुबह लगभग 8 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में 16 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं।घायलों को उपचार के लिये जबलपुर मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है।​मध्य प्रदेश के जबलपुर में भीषण सड़क हादसे में 16 की मौत दो दर्जन से अधिक घायल  | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार जबलपुर जिले के चरगवां थाना अंतर्गत कमतिया में आज सुबह 8 बजे मजदूरों को लेकर जा रहा टाटा 407 ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की जानकारी लगते ही कलेक्टर महेश चौधरी, एसपी महेंद्र सिकरवार और बरगी विधायक प्रतिभा सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए थे। वहीं आसपास के गांव के सैकड़ों लोग भी रेस्क्यू टीम की मदद के लिए वहां मौजूद रहे। मिनी ट्रक में करीब 50 मजदूरों के बैठे होने की पुष्टि हुई है। ये सभी ललपुर के पास एक फार्म हाउस में काम के लिए जा रहे थे। हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। जहां मिनी ट्रक पलटा वहां घाट है। माना जा रहा है कि ब्रेक फेल होने या अधिक स्पीड के कारण अनियंत्रित होने से ट्रक पलटा होगा। प्रारंभिक जांच में ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version