मुरादाबाद नागरिक एकता समिति द्वारा अमन शांति व यातायात नियमों को लेकर हुआ बैठक का आयोजन | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:मुरादाबाद नागरिक एकता समिति द्वारा अमन शांति व यातायात नियमों को लेकर हुआ बैठक का आयोजन | New India Times

मुरादाबाद के ताजपुर माफी में नागरिक एकता समिति द्वारा अमन शांति की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय लोगों को भाईचारा व अमन शांति एवं यातायात नियमों का पालन करने के बारे में बताया गया।

नागरिक एकता समिति के अध्यक्ष नईम रजा ने बताया कि आज मीटिंग ताजपुर माफी ग्राम में की गई है, इस मीटिंग का मकसद शहर में अमन शांति बनाए रखना है एवं ईद और सावन दोनों त्यौहार एक साथ होने की वजह से यह अपील की जा रही है कि दोनों त्योहारों को आपस मे मिलजुलकर भाई चारे के साथ मनाएं एवं यातायात नियमों का पूरा पूरा पालन करें और अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा हेतु हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।
बैठक में क्षेत्रीय लोगों के साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नईम रज़ा, बागेश रसतौगी, मुसतकिम इदरिसी, शारिक सिदीकी, मौ फईम, नाजीर, जितेन्दर, डॉ शफिक, फेजान सलमनी, खालिद इकराम, सजीब शुकला, सुथा शुकला, कुसुम, तब्सुम,आदि लोग मौजूद रहें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version