आसिफ शाह, मुरैना ( मप्र ), NIT;
मुस्लिम महासभा के भरपूर सहयोग और कठोर मेहनत से मुख्यमंत्री निकाह योजना के तहत सामाजिक न्याय विभाग एवं नगर निगम के तत्वाधान में 26 मार्च रविवार को टाउन हॉल, जीवाजी गंज मुरैना में 23 जोड़ों का निकाह कराया गया, जिसमें 5 जोड़े दिव्यांग भी थे। प्रशासन की तरफ से 17 हजार का नगद चेक और 5 हजार का गृहस्थी सामान दिया गया। वहीं जिलाध्यक्ष नफीस खान मंसूरी ने बताया कि मुख्य अतिथि के तौर पर स्वास्थ्य विभाग के मंत्री माननीय श्री रूस्तम सिंह, नगर निगम महापौर माननीय श्री अशोक अर्गल, कमिश्नर परिहार आदि नेतागण एवं समाजसेवी मौजूद थे।
माननीय रूस्तम सिंह जी ने मुस्लिम महासभा की मेहनत की तारिफ करते हुए युवा टीम को मुबारकबाद पेश की। दिव्यांग जोड़ों को अपनी तरफ से 5 हजार की अतिरिक्त सहायता प्रदान की। जोड़ों का निकाह जनाब कारी-उर-रहमान साहब, जनाब मौलाना शकील साहब द्वारा पढवाया गया और साथ ही उन्होंने सभी जोडों को नेक दुआओं से नवाजा। मुस्लिम महासभा ने अपनी तरफ से सभी जोडों को तौहफे अलग से पेश किये। गर्मी को देखते हुए मुस्लिम महासभा की युवा टीम ने ठण्डे पानी और शरबत की व्यवस्था की। युवा टीम अपनी जिम्मेदारी और कौम की खिदमत को अपना समझते हुए, सम्मेलन में आये हुए सभी ललोगों को किसी भी तरह की परेशानी महसूस नहीं होने दे रहे थे।
सम्मेलन में मौजूद जिलाध्यक्ष नफीस खान मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष अमजद खान, जिला सलाहकार अब्दुल रज्जाक पटेल, जिला प्रवक्ता कारी उर- रहमान, जिला महासचिव शब्बीर खान, जिला सचिव फिदा हुसैन मलिक, अब्दुल उस्मानी, प्रोग्राम संयोजक हसन अली शाह, मीडिया प्रभारी आरिफ मेवाती, सह. मीडिया प्रभारी फराज खान, इरशाद मंसूरी, कासिम सिद्दीकी, मोहम्मद सलमान, रिजवान खान, शाहरूख शाह, अब्दुल खान, संजय मंसूरी, आशिफ अब्बासी, शाकत खान, भूरा शाह, रहमान मलिक, मौ ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ शाह(लकी) आदि थे।
