कोतवाली पुलिस ने 4 शातिर चोरों को चोरी के माल समेत किया गिरफ्तार | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

कोतवाली पुलिस ने 4 शातिर चोरों को चोरी के माल समेत किया गिरफ्तार | New India Times

कोतवाली सदर पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है। पुलिस के हत्थे चढे शातिर चोरों के पास से चोरी का माल भी बरामद हुआ है । पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूनम के निर्देशन में संपूर्ण जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मंगलवार कोए कोतवाली पुलिस गश्त कर रही थी तभी पुलिस को मुखबिर से शातिर चोरों के गैंग की सूचना मिली।सूचना मिलते ही पुलिस ने बालूडीह घोसियाना मार्ग पर घेराबंदी कर चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के हत्थे चढे शातिर चोर सलमान खान पुत्र वाजिद अली निवासी मोहल्ला ईदगाह गोटैय्याबाग,तूफान घोसी पुत्र सिकन्दर निवासी ग्राम घोसियाना, बिलाल पुत्र मुन्ना निवासी बक्सामार्केट थाना कोतवाली सदर वजलीस पुत्र निसार निवासी मोहल्ला जोशी टोला कस्बा, थाना व जनपद खीरी के रहने वाले है । पुलिस को पकडे गये चोरों के पास से चोरी का एक इनवर्टर, दो बैटरा, दो सोलर प्लेट व 1600 रुपये नगद बरामद हुए। पूछताछ के दौरान उक्त अभियुक्तों द्वारा रायल प्रूडेंस डिग्री कालेज में कई गयी चोरी की घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है जिनमें अभियुक्त सलमान खान,अभियुक्त तूफ़ान घोसी के विरुद्ध करीब आधा दर्जन पूर्व में अभियोग पंजीकृत है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version