मोहम्मद शहूद, मुबारकपुर/आजमगढ़ (यूपी), NIT:

स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर को हरा भरा भरा एवं स्वच्छ बनाने के लिए इस वर्ष भी वारियर्स हेल्प क्लब ने नगर में विभिन्ना स्थानों पर वृक्षारोपण करने के दृढ़ संकल्प के साथ 30 जुलाई 2019 को थाना मुबारकपुर के प्रांगण में वृक्षारोपण किया, जिसमें छायादार एवं फलदार पेड़ों के पौधे लगाए गए। पौधरोपण कार्यक्रम का आरम्भ थानाध्यक्ष मुबारकपुर श्री अखिलेश कुमार मिश्र के द्वारा पौधा लगा कर किया गया।
इस अवसर पर थाना प्रशासन एवं चौकी प्रभारी मुबारकपुर श्री कमल नयन दुबे अपने दल बल के साथ उपस्थित रहे एवं पौधारोपण किया। श्री कमल नयन दुबे ने बताया कि पौधा लगाना पुण्य का कार्य तो है ही साथ ही साथ पृथ्वी की खूबसूरती भी इन्ही पेड़ पौधों से है और इन्हीं के द्वारा जीवन संभव है। “पेड़ हैं तो जीवन है” हम जो सांस लेते हैं जिससे जीवित हैं वो जीवनदायिनी ऑक्सीजन पेड़ों से ही मिलती है और इनसे हमें अनेक लाभ मिलते हैं, जैसे फल फूल, सब्ज़ी लकड़ियां तथा बारिश का होना भी इन्हीं के द्वारा होता है।
वारियर्स हेल्प क्लब के सचिव श्री मंज़र इमाम ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारा लक्ष्य है कि नगर में ज़्यादा से ज़्यादा पौधा लगाएं और नगर को स्वछ एवं सुंदर बनाएं।
इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी अध्यक्ष शारिक नेज़ामी, उपाध्यक्ष आमिर, मीडिया प्रभारी ज़या शम्स एवं सदस्यों सहित नगर के अन्य सम्मानित सदस्य मोज़म्मिल, मुहम्मद शहूद, पूर्व सभासद मोहम्मद नाजिर, नसीरुद्दीन, अबुजर, महबूब अशरफ, माजिद, हामिद, तारिक, वक़ार अहमद सभासद नगर पालिका परिषद् मुबारकपूर आदि उपस्थित रहे।
