योगेश तिवारी, ब्यूरो चीफ, बाराबंकी (यूपी), NIT:
मुख्य विकास अधिकारी ने क्षेत्र के ठाकुरपुर के अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण करके अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
शासन के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी मेघा रूपम ने विकासखंड सिरौलीगौसपुर के ठाकुरपुर ग्राम पंचायत में बने अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान 203 मवेशी मिले टीकाकरण के बारे में उन्होंने पशु चिकित्सक से जानकारी मांगी तो उत्तर मिला टीकाकरण हो चुका है ग्राम विकास अधिकारी हरिमोहन सक्सेना को निर्देश दिया कि प्रतिदिन पशुओं को हरा चारा दे और उसका फोटो अपलोड कराएं यदि कोई पशुओं को चारा भूसा राशन आदि दान में देता है तो उसकी रसीद दी जाये साथ ही साथ आधे अधूरे पड़े टीन सेड को 1 सप्ताह के अंदर पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया परिसर में लगे खडंजे पर मिट्टी डाले जाने की बात ग्राम प्रधान से कही इस दौरान उन्होंने स्टॉक रजिस्टर समेत अभिलेखों की बारीकी के साथ पड़ताल किया।
इस अवसर पर डॉ नीरज गुप्ता, डॉ वरुण कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी अम्बुज तिवारी, राजस्व लेखपाल राकेश कुमार तिवारी, ग्राम प्रधान विकेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
