खस्ताहाल सफाई व्यवस्था से नगर पंचायत जैदपुर की खुली पोल | New India Times

योगेश तिवारी, ब्यूरो चीफ, बाराबंकी (यूपी), NIT:

खस्ताहाल सफाई व्यवस्था से नगर पंचायत जैदपुर की खुली पोल | New India Times

जैदपुर के सभी 17 वार्डों की दशा निरंतर बिगड़ती जा रही है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को दर किनार जरा सा सुबह पानी गिरने पर सफाई कर्मचारियों की हाजरी नही चढती उस दिन का वेतन भी गरीब सफाई कर्मचारियों का कटा दिया जाता है वहीं कई हफ्तों से नगर पंचायत के रिक्शे खराब पड़े हैं लेकिन बनवाने के लिए नगर पंचायत खामोश बैठी है। जब तक कूडा व ठलया उठाने का यंत्र ही नहीं दुरूस्त होगा तब तक वार्डों मे सफाई होना असम्भव है, ऐसे मे सफाई व्यवस्था का किया आलम होगा यह आप लोग बाखूबी जान ही गये होंगे। इसके लिए सभासद ताहिर अंसारी ने शिकायत की है कि सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए नहीं तो बहुत ही जल्द धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

जैदपुर कस्बे में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए

खस्ताहाल सफाई व्यवस्था से नगर पंचायत जैदपुर की खुली पोल | New India Times

वर्तमान नगर पंचायत की उदासीन कार्यप्रणाली के कारण एक तरफ जहां आम नागरिक परेशान हैं वहीं दूसरी ओर पिछले सात दिन से कूड़ा सही नही उठने के कारण जनता भी बहुत परेशानी हो रही है।
अली अकबर कटरा वार्ड के सभासद सफीक अंसारी ने बताया कि नालो की सफाई नहीं हुई है जबकि कई महीने पहले टेन्डर हुआ था। बारिश के भी दो माह बीत रहे हैं नालो की सफाई व्यवस्था आखिर कब होगी?

बिना सफाई के ही पैसा निकालने के हैं फिराक में

खस्ताहाल सफाई व्यवस्था से नगर पंचायत जैदपुर की खुली पोल | New India Times

सफाई कर्मचारियों की बरसात के दिन का और रविवार के दिन का वेतन नही मिलने से यह कस्ट जनता को झेलना पड़ता है। नगर पंचायत में ईयो नहीं होने से शिकायत नगर पंचायत के प्रदीप बाबू की गयी लेकिन समस्या का समाधान करने के बजाए खामोशी अखतियार कर ली गयी। नगर पंचायत के गैर जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली के कारण जनता गंदगी में रहने को मजबूर है। सफाई कर्मचारियों का 2 माह से वेतन नहीं मिलने से काम की गति ओर ढीली हो रही है। ऐसे मे नगर पंचायत जैदपुर की अवाम को कोई बिमारी का संकट न झेलना पडे। जबकि खबर मिल रही है कि ठेकेदार और अधिकारी मिलीभगत कर पैसे निकालने की फिराक में हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version