जमीनी विवाद में सौतेली मां की हत्या | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

जमीनी विवाद में सौतेली मां की हत्या | New India Times

ग्राम गरडावद में जमीनी विवाद को लेकर सौतेले पुत्र ने अपनी सौतेली मां की हत्या कर दी। पुलिस ने मृत अयोध्याबाई पति बद्रीलाल उम्र 55 वर्ष की हत्या के आरोप में दिलीप पिता बद्रीलाल, भाई मनोहर, ज्योति बाई, अर्जुन, करण, विरेन्द्र पर हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि विवेचना करने पर यह जानकारी प्राप्त हुई है, कि बद्रीलाल की दो पत्नियां थीं जिसमें बड़ी अयोध्या बाई व छोटी सीताबाई जिसमें सीताबाई का स्वर्गवास पूर्व हो चुका है। सीता बाई आरोपीयण का पैतृक भूमी हेतु कोर्ट मे केस चल रहा था, जिसका फैसला अयोध्याबाई कृष्णा के पक्ष में हुआ। उसी कारण आज पोता विष्णु व मृत अयोध्याबाई दोनों आहू से इलाज करवा कर वापस घर लौट रहे थे कि सभी आरोपी दिलीप के घर के सामने खड़े थे और जैसे ही विष्णु और उसकी दादी अयोध्याबाई पहुंचे उनका रास्ता रोक कर अयोध्याबाई के साथ कहासुनी हुई और उसके पश्चात आरोपियों ने लाठी-डंडे से प्रहार कर दिया जिससे अयोध्याबाई की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना जैसे ही आरक्षक माधवसिंह को मिली तत्काल थाना प्रभारी को अवगत कराया गया वैसे ही थाना प्रभारी श्री सवाई सिंह नागर द्वारा अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके की कार्यवाही की गई तब तक आरोपीगण मौके से फरार हो चुके थे जिसकी सूचना F.S.L. टीम को देने पर तत्काल घटनास्थल पर सीएसपी पहुंचे और आवश्यक कार्यवाही की गई।
समाचार लिखे जाने तक सभी आरोपी फरार थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version