पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

शासन द्वारा शासकीय विद्यालयों मेें विघार्थियों के लिए अनेक योजनाओं के माध्यम से बच्चों को प्रवेश करवाया जा रहा है, जिससे की शासकीय विद्यालयों मेें छात्रों की संख्या बढ़े और अच्छे वातावरण में बच्चों को पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़े। इसी के तहत आज संकुल केंद्र पर्वतपुरा के विद्यालयों का निरीक्षण प्रा. वि. निनावापूरा व प्रा. वि. सोडलीयाखुर्द में बीएसी श्री अर्जुन रावत एवं संकुल केंद्र के जनशिक्षक श्री संजय सोलंकी द्वारा निरीक्षण किया गया। जिसमें कुछ शालाओं में बच्चों से पढ़ाई के संबंध में पूछा गया और बच्चों द्वारा सही उत्तर नहीं देने पर शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि बच्चों की कमजोरी को दूर करें, जिससे कि बच्चों को पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़े व शाला का स्तर उन्नत हो। जनशिक्षक सोलंकी ने बताया कि इस प्रकार से निरन्तर शालाओं का निरीक्षण किया जायेगा।
