क्राइम मीटिंग में आठ थानों पर लगा अर्थदण्ड, अच्छा कार्य के लिए कुछ थानों को मिलेगा इनाम | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

क्राइम मीटिंग में आठ थानों पर लगा अर्थदण्ड, अच्छा कार्य के लिए कुछ थानों को मिलेगा इनाम | New India Times

काम में लापरवाही बरतने वाले आठ थानों पर लगा क्राइम मीटिंग में अर्थदण्ड लगाया गया है और टिंकू सोलंकी हत्याकाण्ड के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने पर तत्कालीन सिविल लाइन टीआई प्रीति भार्गव की जांच होगी। क्राइम मीटिंग में दतिया जिला के एसपी डी कल्याण चक्रवती ने यह कार्यवाही की है।

वारंटी तामीली में लापरवाही बरतने पर दतिया जिला के कोतवाली, धीरपुरा, गोंदन, अतरेटा, थरेट, डीपार, गोराघाट और सिनावल थाना प्रभारी पर पांच-पांच सौ रुपए का अर्थदंड लगा है वहीं वारंट तामीली सहित अन्य प्रकरणों में अच्छा कार्य करने पर दुरसड़ा, उनाव, बसई, भगुवापुरा और बड़ौनी को इनाम देने की घोषणा पुलिस अधीक्षक ने की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version