वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:हज पर जाने वाले जायरीनों के लिए लगा ट्रेनिंग और टीकाकरण कैंप | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील मोहम्मदी में इदारा महमूदिया में हज पर जाने वाले जायरीनों की ट्रेनिंग एवं टीकाकरण के कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 41 हज यात्रियों को जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉक्टर बलवीर की देख रेख में टीकाकरण किया गया। ट्रेनिंग के दौरान पेश इमाम मौलाना असजद मियां ने उमरा के अमल के 5 दिनों में कब कहां पर और कैसे अमल कर हज के अराकीन अदा करने की जानकारी उलमाओं के द्वारा दी गई। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी ऐतिहासिक जामा मस्जिद के पास स्थित इदारा महमूदिया में भव्यरूप से ट्रेनिंग कैंप टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया।हज पर जाने वाले जायरीनों के लिए लगा ट्रेनिंग और टीकाकरण कैंप | New India Timesपेश इमाम मौलाना असजद मियां, मौलाना मजीदुल्लाह खां,कासमी साहब, मौलाना मोहम्मद तारिक साहब ने मोहम्मदी से जा रहे 41 हज यात्रियों को उमरा के अमल पर ही नहीं बल्कि हज के 5 दिनों में कहां-कहां पर कैसे कैसे अराकीन अदा किए जाने हैं, मदीना मुनव्वरा में हज के दौरान हज यात्रियों को कैसे-कैसे और क्या-क्या अमल करने पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। ट्रेनिंग में उलमाओं ने हज यात्रियों को कम से कम सामान ले जाने और लाने की हिदायत देते हुए अपने घर से लखनऊ हज हाउस पहुंचने तक और वहां से काबा शरीफ पहुंचने तक क्या-क्या अमल करने हैं की पूरी जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला अस्पताल से जिला प्रशिक्षण अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ बलबीर सिंह के नेतृत्व में आई स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम जिसमें मोहम्मदी समुदाय स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ सुरेंद्र कुमार, जिला कोल्ड चैन हैंडर विवेक कुमार, सतीश शुक्ला, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सबील बेगम ,कौशल्या देवी सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। टीम ने हज यात्रियों को पोलियो इन्फ्लूएंजा पीसीबी आदि का वैक्सीन दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version