पंजाब नेशनल बैंक खाते से ₹98000 की ठगी, 13 दिन बाद भी पुलिस ने नहीं किया एफआईआर दर्ज | New India Times

शिल्पा शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT:पंजाब नेशनल बैंक खाते से ₹98000 की ठगी, 13 दिन बाद भी पुलिस ने नहीं किया एफआईआर दर्ज | New India Times

बैंक अकाउंट से निकले पैसे की ठगी की सूचना खाताधारक को दी और पुनः बैंक खाते में पैसा पहुंचाने को लेकर खाताधारक से बैंक अकाउंट नंबर और एटीएम कार्ड नंबर लेकर ₹98000 की ठगी की गई।

मिली जानकारी के अनुसार रेलवे कॉलोनी में रहने वाले मोहन रजक पुत्र लक्ष्मण 28 साल के बैंक अकाउंट से ₹6500 की राशि निकालने की सूचना ठग द्वारा दी गई, बैंक खाते में पैसा पहुंचाने के लिए ठग द्वारा बैंक अकाउंट और एटीएम नंबर खाता धारक से ले लिया और यह कि 24 घंटे तक अकाउंट इस्तेमाल नहीं करना पैसे खाते में वापस आ जाएंगे।
जब पता चला जब खाते से पैसा कटना शुरू हो गए और मोबाइल पर मैसेज आने लगे इसके बाद उसने टोल फ्री नंबर पर बात करके अकाउंट बंद करवा दिया तब तक उसके खाते से ₹98000 कट चुके थे दिनांक 5 जुलाई को पंजाब नेशनल बैंक पहुंचकर इसकी सूचना दी तब पता चला कि आपके साथ ठगी हुई है।
तब सिटी थाने जाकर उक्त युवक मोहन रजक ने उसके साथ हुई बैंक खाते से ट्रांसफर हुई राशि ₹98000 की ठगी का मामला पुलिस को बताया और आवेदन देकर अज्ञात आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

आज दिनांक 19 जुलाई को बना थाने में जाकर एफ आई आर दर्ज करने की गुहार लगाई तब पुलिस ने एक आवेदन बनाकर संबंधित पंजाब नेशनल बैंक को सूचनार्थ एवं कार्रवाई करने हेतु एवं बैंक द्वारा ग्राहक के पैसे वापस लेने के लिए भेज दिया%%

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version