भोपाल में बारिश के लिए हुई नमाज़, नमाज़ के खत्म पर हुई तेज़ बारिश | New India Times

नसीम शेख, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में बारिश के लिए हुई नमाज़, नमाज़ के खत्म पर हुई तेज़ बारिश | New India Times

अल्लाह ने अपनी कुदरत अपने हुक्मों में रखी है, बंदा जब हुक्म पूरा करता हैं तो अल्लाह अपनी कुदरत बंदे के अमल के साथ कर देते हैं फिर वो होता हैं जो बंदा चाहता है।

जी हां आज भोपाल के सब लोगों ने अल्लाह की मदद अपनी आंखों से देखी। कई दिनों से रुकी हुई बारिश के लिए भोपाल शहर काज़ी सैय्यद मुश्ताक़ अली नदवी ने आज बारिश के लिए खास नमाज़ भोपाल के सेंट्रल लायब्रेरी मैदान में हज़ारों मुस्लिमों के साथ पढ़ी और जैसे ही नमाज़ की नीयत बांधी वैसे ही आसमान में बादल छा गए और नमाज़ के खत्म पर तेज़ झमाझम बारिश बरसने लगी। ये देख भोपाल वासियों के चेहरे खिल उठे और नमाज़ के खत्म पर मुसलमानों ने अल्लाह का शुक्र अदा किया और कहा की हमने नमाज़ बारिश के लिए पढ़ी और इतनी जल्दी अल्लाह ने हमारी दुआ कुबूल कर ली, वाकई अल्लाह से बंदा सच्चे दिल से कुछ भी मांगे अल्लाह उसको फौरन या कुछ देर बाद जरूर अता करते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version