बुलढाणा में आंगनवाड़ी गये एक ही परिवार के 3 बच्चे लापता, अभिभावकों में खौफ का माहौल, शहर में खलबली | New India Times

कासिम खलील, ब्यूरो चीफ, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT:

बुलढाणा में आंगनवाड़ी गये एक ही परिवार के 3 बच्चे लापता, अभिभावकों में खौफ का माहौल, शहर में खलबली | New India Times

बुलढाणा शहर के गवलीपुरा से तीन मासूम बच्चों के अचानक लापता होने से पूरे शहर में खलबली मची हुई है, जिनकी तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

बुलढाणा में आंगनवाड़ी गये एक ही परिवार के 3 बच्चे लापता, अभिभावकों में खौफ का माहौल, शहर में खलबली | New India Times

सोमवार 15 जुलाई को गवली बिरादरी के ये बच्चे सुबह अपने घर से आंगनवाड़ी में पढ़ने गए थे, छुट्टी होने के बाद इन दिनों मासूम बच्चों का दोपहर 12 बजे तक घर पर वापस पहुंचना अपेक्षित था लेकिन इन बच्चों के घर नहीं आने के बाद कुछ देर उनको मुहल्ले में तलाश किया गया लेकिन वे नजर नहीं आए, तब परिवार के सदस्यों ने शहर में उन्हें खोजना शुरू कर दिया लेकिन देर शाम तक भी बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलने के बाद इस मामले में परिवार की शिकायत पर बुलढाणा शहर थाने में अपराध दर्ज किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। ये गुमशुदा बच्चे गवलीपुरा के निवासी शेख हनीफ शेख हीरा के 2 नवासे और एक पोती है जिनके नाम सहर शेख हमीद (4), शेख अहिल शेख जमील (5) तथा शेख अजीम शेख शामिर (3) है। अहिल और अज़ीम मूल रूप से अमरावती जिले के परतवाड़ा शहर के निवासी हैं जो अपने नाना के घर आए हुए थे। अनेक युवकों की मदद से शहर के सीसीटीवी कैमरे तलाशे जा रहे हैं, दो-तीन स्थानों पर तीनों बच्चे इन कैमरों में कैद हुए हैं जिसकी सहायता से कड़ी जोड़ते हुए परिजन और पुलिस भी खोज में जुटी हुई है। इस घटना से अभिभावकों में खौफ फैला हुआ दिखाई दे रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version