सरयू नदी के बाढ़ में डूबे दो चचेरे भाई, सैकड़ों ग्रामीणों ने मानव श्रंखला बनाकर नदी में लगाई छलांग, घण्टो तलाशने के बाद बरामद हुए शव, तमाशा देखती रही मौके पर पहुंची पुलिस | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

सरयू नदी के बाढ़ में डूबे दो चचेरे भाई, सैकड़ों ग्रामीणों ने मानव श्रंखला बनाकर नदी में लगाई छलांग, घण्टो तलाशने के बाद बरामद हुए शव, तमाशा देखती रही मौके पर पहुंची पुलिस | New India Times

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला में बाढ़ के पानी से उफनाई सरयू नदी में नहाने गए दो युवक रविवार को दोपहर पानी मे डूब गए। युवकों के डूबने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हाहाकार मच गया और लोग दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और सहायता के लिए पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुद ही हाथ में हाथ जोड़कर मानव श्रंखला बनाई और बाढ़ के पानी में उतर गए। घण्टों की जद्दोजहद के बाद एक के बाद एक दोनों युवकों की लाश निकाल ली और उनको कंधे पर लादकर अस्पताल की तरफ भागे जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिजनों ने लाश का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

सरयू नदी के बाढ़ में डूबे दो चचेरे भाई, सैकड़ों ग्रामीणों ने मानव श्रंखला बनाकर नदी में लगाई छलांग, घण्टो तलाशने के बाद बरामद हुए शव, तमाशा देखती रही मौके पर पहुंची पुलिस | New India Times

सूचना पर कोतवाल नगर व थाना प्रभारी दरगाह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा बुझाकर पोस्टमार्टम के लिए तैयार कर लिया। समाचार लिखे जाने तक जिला अस्पताल के शवगृह पर परिजनों समेत मोहल्लेवासियों की भीड़ जमा थी और गमगिन माहौल में दोनों शवों का पंचनामा कराया जा रहा था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version