पीएनसी के ठेकेदार को कलेक्टर ने दिया 5000 पेड़ लगाने का निर्देश, कलेक्टर ने मेहगांव प्लांट पर खुद किया पौधारोपण | New India Times

अविनाश द्विवेदी/विजय भदौरिया, भिंड (मप्र), NIT:

पीएनसी के ठेकेदार को कलेक्टर ने दिया 5000 पेड़ लगाने का निर्देश, कलेक्टर ने मेहगांव प्लांट पर खुद किया पौधारोपण | New India Times

भिंड जिले में अत्यधिक गर्मी के कारण इस वर्ष तापमान करीब 50 डिग्री सेल्सियस हो गया था जिसके चलते कलेक्टर छोटे सिंह के निर्देश में आज पीएनसी के ठेकेदार को आदेश दिए गए कि वह 5000 पेड़ लगाएं। इसके चलते आज पीएनसी के मेहगांव प्लांट पर स्वयं आज कलेक्टर पहुंचे और उन्होंने पौधारोपण किया। इसके साथ साथ एम.पी.आर.डी.सी के मैनेजर आर.सी मिश्रा एवं सीनियर इंजीनियर अशोक मिश्रा, ए.जी.एम. राजेश धाहिया एवं फूफ टोल प्लाजा मैनेजर यशपाल भदोरिया, ओमप्रकाश एवं अमित राठौर आदि लोग मौजूद रहे। इतना ही नहीं अमित राठौर का कहना है कि वह हर वर्ष जब भी वर्षा होगी तो वह 5000 पौधे लगाएंगे इस बात का संकल्प उन्होंने कलेक्टर छोटे सिंह के सामने लिया।

By nit

Exit mobile version