केंद्र व राज्य सरकार के विरुद्ध भिवंडी कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन, प्रांत अधिकारी को दिया गया ज्ञापन | New India Times

शारिफ अंसारी, ब्यूरो चीफ, थाना (महाराष्ट्र), NIT:

केंद्र व राज्य सरकार के विरुद्ध भिवंडी कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन, प्रांत अधिकारी को दिया गया ज्ञापन | New India Times

केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार की जनता के प्रति उदासीनता के विरुद्ध प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौहान के निर्देश पर भिवंडी शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शोएब गुड्डू के नेतृत्व में बुधवार को डीजल पेट्रोल के दामों में वृद्धि वापस करने की मांग, रत्नागिरी में बांध टूटने से हुई लोगों की मौत और मलाड में दीवार गिरने से हुई लोगों की मौत का मुआवजा देने जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर के भिवंडी जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया, साथ ही पेट्रोल पंप पर जाकर डीजल पेट्रोल भराने वाले वाहन चालकों को गुलाब पुष्प देकर गांधीगिरी के द्वारा डीजल पेट्रोल के दामों को तुरंत वापस लेने की मांग की गई। इसके पश्चात पार्टी के सभी नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता भिवंडी प्रांत कार्यालय पर जाकर प्रांत अधिकारी को अपनी विभिन्न मांगों का लिखित ज्ञापन सौंपा।

उक्त कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शोएब गुड्डू , उपाध्यक्ष कुमार फड़तरे, गट नेता हलीम अंसारी, नगर सेवक इमरान वली मोहम्मद खान, वसीम अंसारी, तफज्जुल अंसारी, सकील पापा, इकबाल सिद्दीकी, तारीक गुड्डू, जकी अंसारी, अशफाक खान, नगरसेवक अरुण राउत, फराज बाबा, जाकिर मिर्जा, आरिफ खान, अरशद अंसारी, मलिक मोमिन, महबूब अंसारी, रेहान खान, परवेज मोमिन, शफीक बाबु, तारीके मोमिन, नीलेश जेडगे एवं पार्टी के नगरसेवक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

केंद्र व राज्य सरकार के विरुद्ध भिवंडी कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन, प्रांत अधिकारी को दिया गया ज्ञापन | New India Times

भिवंडी शहर जिला कांग्रेस कार्यालय के समक्ष धरना का आयोजन कर वहां से राजीव गांधी चौक पर स्थित पेट्रोल पंप पर आम जनता को गुलाब का फूल देकर गांधीगीरी करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष शोएब गुड्डू ने लोंगो को मोदी के वादे की याद दिलाई। कांग्रेसी नेताओं ने लोगों को गुलाब फूल देते हुए पूछा कि मोदी ने कहा था कि अच्छे दिन आने वाले हैं, क्या अच्छे दिन आए? क्या यही अच्छे दिन हैं? इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू ने संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का दाम कम है फिर भी भाजपा सरकार देश में पेट्रोल, डीजल का दाम बढ़ाकर महंगा ईंधन बेचकर जनता की जेब काट रही है ।पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों को गुलाब पुष्प देते हुए पूछा कि मोदी ने कहा था अच्छे दिन आने वाले हैं? क्या अच्छे दिन आ गए? क्या यही अच्छे दिन हैं? इस मौके पर कांग्रेसी अध्यक्ष शोएब गुड्डू ने कहा कि पेट्रोल डीजल पर जीएसटी न लगाकर एक और टैक्स लगाने से पेट्रोल-डीजल मांगे बिक रहे हैं। जिसके कारण देश में महंगाई तेजी से बढ़ रही है। सरकार के इस रवैया से किसानों और गरीबों की कमर टूट रही है। गुड्डू ने कहा कि महाराष्ट्र में दो बड़े हादसे हुए हैं एक मुलुंड में दीवार गिरी जिसकी वजह से 30 से ज्यादा लोगों की जान गई। दूसरी घटना रत्नागिरी में तिवरे बांध टूटने की है, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है, तथा इस हादसे में मरने वाले परिवारों को तुरंत आर्थिक सहायता देने की भी मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू ने कहा कि इतनी बड़ी घटना घटी है, लोगों की जानें गई हैं, पर सरकार में बैठे भाजपा के मंत्री सहानुभूति देने की जगह बेतुके बयान दे रहे हैं कि बांध केकड़ों के मिट्टी खाने तथा उसमें छेद करने की वजह से टूट गया है। एक तरफ केंद्र की सरकार जनता के प्रति उदासीनता दिखा रही है, तो वहीं महाराष्ट्र की सरकार की गलत नीतियों के कारण हजारों किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। मंत्रिमंडल के लोग मौज मस्ती कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में जनता इनको सबक सिखाएगी। धरने के बाद प्रांत अधिकारी को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version