तिलक ग्रुप के सदस्य अमरनाथ यात्रा पर | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:तिलक ग्रुप के सदस्य अमरनाथ यात्रा पर | New India Times

झाबुआ जिले के थान्दला वर्षाकाल में जम्मू – काश्मीर की वादियों में बाबा बर्फानी के नाम से विश्व प्रसिद्ध अमरनाथ में बर्फ से निर्मित शिवलिंग के दर्शन करने के लिये झाबुआ जिले के अनेक स्थानों से सैकड़ो भक्त अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे ! थान्दला से भोले भक्त तिलक ग्रुप के सदस्य लाला नागर, राजू गिरी, मनीष जैन, चाणक्य चौहान, चंकी चौहान, लाला सोनी, विनी आचार्य, लालू नागर, पिंटू परिहार, बब्बू नागर, दीपक प्रजापत, कानू नागर आदि तिलक ग्रुप के सदस्य बर्फानी बाबा अमरनाथ यात्रा पर गये। श्री मनीष जैन विगत 10 वर्षों से प्रतिवर्ष अमरनाथ की यात्रा कर रहे है।
उसी तरह भोले परिवार के अहम सदस्य श्रीमंत अरोड़ा अपने परिवार के साथ चौथी बार यह यात्रा कर रहे है उनके साथ संजय व्होरा, श्रीमती अलका व्होरा, यश व्होरा, सुनील राठौड़, रंजना राठौड़, सन्दीप अरोड़ा, रीमा अरोड़ा, मयंक अरोड़ा, वैभव चौधरी गौरव कसार मेघनगर से ट्रेन द्वारा जम्मू पहुंचेंगे।
अमरनाथ यात्रा समिति, भोले भण्डारा परिवार, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के सदस्य मनोज उपाध्याय, आत्माराम शर्मा, श्रीमंत अरोड़ा, दिनेश चतुर्वेदी, पवन नाहर, भाजपा युवा मोर्चा के विपुल आचार्य आदि ने तिलक ग्रुप के सभी सदस्यों का जय भोले के शंखनाद व ढोल के माध्यम से जुलूस निकालते हुए उनका स्वागत किया व उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version