ओवरलोड लोहे का सरिया भरे ट्रक का पीछा करने वाले पुलिस कर्मी की सरिया घुसने से हुई दर्दनाक मौत | New India Times

शारिफ अंसारी, ब्यूरो चीफ, थाना (महाराष्ट्र), NIT:

ओवरलोड लोहे का सरिया भरे ट्रक का पीछा करने वाले पुलिस कर्मी की सरिया घुसने से हुई दर्दनाक मौत | New India Times

वाडा स्थित स्टील कंपनी मेें से ओवरलोड लोहे की सरिया व एंगल भरकर वडपा बायपास से निकलने वाले ट्रक का पीछा करते हुए पोगांव चबिंद्रा के पास मोटरसाइकिल सवार पुलिसकर्मी दादाशो रामचंद्र सिंगे की छाती में लोहेे का सरियाा घुसने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु आईजीएम लाया गया जहां उपचार के पूर्व ही उसकी मौत हो गई।

ओवरलोड लोहे का सरिया भरे ट्रक का पीछा करने वाले पुलिस कर्मी की सरिया घुसने से हुई दर्दनाक मौत | New India Times

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मचारी दादासो सिंगे भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन में कार्यरत थे। सिंगे रात में पेट्रोलिंग कर रहे थे कि उसी समय वडपा बायपास की ओर से ओवरलोड लोहे की सरिया व एंगल भरा हुआ ट्रक आता दिखाई दिया जिस पर कार्रवाई करने के लिए ट्रक का पीछा किया परंतु ट्रक चालक तेजगति से ट्रक लेकर जा रहा था कि पोगांव फाटा स्थित स्पीड ब्रेकर पर अर्जंट ब्रेक मार दिया जिससेे ट्रक में भरी सरिया व एंगल सामने की ओर से आने वाले कंटेनर पर फंस गया। मोटरसाइकिल से ट्रक का पीछा करने वाले पुलिस कर्मचारी दादासो सिंगे लोहे के एंगल पर जाकर अटक गए और सरिया उनकी छाती में घुस गया जिससे वह गंभीर रूप से जखमी हो गए। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी को उपचार हेतु स्व.इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल भिवंडी में भर्ती कराया गया परंतु उनकी उपचार पूर्व ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तालुका पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर लोहे की सरिया व एंगल भरे ट्रक को जब्त कर लिया है जबकि ट्रक चालक फरार हो गया है। मामले की विस्तृत जांच एपीआय पंकज घाटकर कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version